जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में दारू पीने का पैसा नहीं देने पर दो भाइयों ने मारपीट कर मजदूर को जख्मी कर दिया. जिस मजदूर के साथ मारपीट की गयी है उसका नाम बुधिया गोप है. वह डिमना में कोयला गाड़ी से कोयला उतारने का काम करता है. बुधिया गोप शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी बुधिया गोप के साथ यह घटना डिमना चौक के पास घटी. बुधिया गोप की पत्नी उषा ने बताया कि दो युवकों ने बुधिया से दारू पीने के लिए 5 सौ रुपयों की मांग की और नहीं देने पर दोनों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना की शिकायत एमजीएम थाना में कर दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











