गिरिडीह : माले नेता राजेश सिंह ने सीसीएल क्षेत्र के लोगों को आगाह किया है कि आज दूसरे लोगों की लिस्ट आई है, कल आपकी बारी भी आने वाली है. उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे माले को आंदोलन में साथ दें, या जिन्हें वोट देकर चुनाव में जिताया था उनको घर जा-जा कर अवगत करा दें. (नीेचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि यहां सीसीएल क्षेत्र में बसे कई घरों में रहने वालों को लगातार नोटिस दिये जाने को लेकर जेएमएम के वोटरों और आम लोगों ने गिरिडीह के जनप्रतिनिधि से मुलाकात की. किन्तु वहां से राहत नहीं मिल पाई है. सीसीएल के पदाधिकारियों को नहीं रोका गया तो अब सीसीएल वाले बुलडोजर लेकर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर धर ढाहने में लगे हैं, माले के विधानसभा क्षेत्रीय प्रभारी राजेश सिन्हा को इसकी सूचना मिल रही है. फिलहाल वे पटना में पार्टी के महाअधिवेशन में थे, वहां से लौट कर वे इस मुद्दे पर बात करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक यदि यह सिलसिला नही रुका तो सीसीएल के हजारों लोग पीओ ऑफिस का घेराव कर आंदोलन करेंगे एवं वहां बेमियादी धरना देंगे. (नीेचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि माले गिरिडीह के डीसी व सीसीएल के पीओ समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देंगे. उन्होंने कहा कि यदि सीसीएल यह तर्क देता है कि अवैध कब्जा है तो वह पहले अपनी जमीन के कागजात सार्वजनिक करें. सीसीएल पहले वहां से विस्थापित लोगों की पहचान कर उन्हें उचित मुआवजा देने के साथ ही घर पीछे एक नौकरी दे. श्री सिन्हा ने कहा कि जल्द माले के सभी मेंबर सीसीएल क्षेत्र का भ्रमण कर लिस्ट तैयार करेंगे. पहले सीसीएल कर्मी का कब्जा का लिस्टिंग हो, साथ ही सभी नोटिस धारी को मुआवजा का प्रावधान भी हो. श्री सिन्हा ने जनता से कहा कि जो-जो चुप चाप रहेंगे कल उनकी भी बारी आने वाली है.











