राजनगर: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में गुरुवार की शाम एक विक्षिप्त ने 7 साल के बच्चे गणेश महतो पर रॉड से हमला कर दिया. विक्षिप्त ने राड बच्चे के सर पर मारा है. बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को देखते ही मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने पिता दीपक महतो की बाइक पर आगे बैठकर दुकान गया था और उसका पिता जब दुकान से लौट रहा था तो रास्ते में एक पागल ने राड से हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
राड का पहला वार बच्चे के पिता के हाथ में लगा और इसके बाद विक्षिप्त ने राड से दूसरा वार किया जो बच्चे के सर पर लगा. इससे बच्चे का सर फट गया. लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था. बच्चे के पिता का नाम दीपक महतो है. वह आदित्यपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है. दीपक महतो का कहना है कि जैसे ही घटना घटी वह बच्चे को लेकर अस्पताल चला आया. वह मामले की शिकायत राजनगर थाने में करेगा.



