जादूगोड़ा : चैतन्य महाप्रभु की 537वीं जयंती जादूगोड़ा के डोरकासाई में सात मार्च को मनेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को नरवा पहाड़ स्थित हितकु में जिला अध्यक्ष समीर दास के आवास पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चितरंजन दास ने की. बैठक के बाद फकीर चंद्र दास ने कहा कि इस कार्यक्रम में छह विधायक, सांसद व जिला परिषद खास मेहमान होंगे. विनय दास बाबा को भी आमंत्रित किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर संध्या तीन बजे डोरका साई हरि मंदिर से आसनवनी राधा कृष्ण मंदिर तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा. इस कार्यक्रम में पूरे जिले के समाज के लोगो को आमंत्रित किया गया है.इस बैठक में अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति के जिला अध्यक्ष चितरंजन दास, फकीर चंद्र दास, समीर दास, राम रतन दास, आशीष दास, रविंद्र नाथ दास,बंकिम चंद्र दास, सुब्रतो दास, अशोक दास, निधु नील दास, श्यामल दास,समेत समाज के कई लोगो ने हिस्सा लिया.



