जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ के एमडी उमेश कुमार सिंह को सीआइआइ जमशेदपुर जोनल काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है. जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गयी. दूसरी ओर, वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर दीलू पारीख को वाइस चेयरमैन बनाया गया है. तार कंपनी के एमडी उमेश कुमार सिंह 52 साल के है. 1993 में वे टाटा स्टील में बतौर जीटी बनाये गये. वे बीआइटी मेसरा से मैकेनिकल बीइ की डिग्री हासिल की. इसके अलावा एक्सआइएम भुवनेश्वर से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की. (नीचे भी पढ़ें)
उनको टाटा स्टील में 21 साल तक प्रोक्योरमेंट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के पद पर काम कर चुके है. वे टाटा स्टील के कलिंगानगर प्रोजेक्ट में चीफ प्रोजेक्ट प्रोक्योरमेंट बनाये गये थे. इसके बाद वे टाटा पिगमेंट के एमडी बनाये गये. अब उनको टीआरएफ का एमडी बनाया गया है. दिलू पारीख जमशेदपुर में पले बढ़े है और मर्सीडीज बेंज पैसेंजर कार और टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल गाड़ियों के डीलर रहे है. वे फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन झारखंड और एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी रहे है.



