जमशेदपुर : जमशेदपुर मे आगामी 26 फ़रवरी को सोनारी एयरपोर्ट दुर्गापूजा मैदान (क्रिश्चन) मैदान मे अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच द्वारा चतुर्थ छत्तीसगढ़ी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं. साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्यारेलाल साहू की मौज़ूदगी में यह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जय महाकाल सेवा संघ कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में अपना योगदान दे रही हैं. जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास उपस्थित रहेंगे. वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत् वरन महतो और सम्मानित अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बाघेल, छत्तीसगढ़ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज साहू और समाजसेवी जेके देवगम उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
नीरज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका अलका चन्द्राकर अपनी 35 सदस्यीय टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि समाज को उनका हक़ दिलाने और उन्हें स्थानीयता का दर्जा देने और झारखण्ड में जो की लगभग 120 सालों से रह रहे है, उन्हें उनका हक़ दिलवाने के लिए भी चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी. अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच के केंद्रीय महासचिव कमल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के समक्ष उत्पन्न हो रहे समस्याओं को लेकर यहां चर्चा की जाएगी ने कहा कि समाज के लोगों का जाती प्रमाण पत्र नहीं बन रहा हैं. इस कारण इन्हे आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा हैं. इससे न केवल नौकरी बल्कि छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित भी हो रही हैं, ऐसे मे इस महासम्मलेन मे इस तरह के कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी और समाज के लोगों को जागरूक भी किया जायेगा. इस प्रेस वार्ता में चेतन साहू, राकेश सिंह लोधी, उदय साहू और मेघनाथ साहू मौजूद रहे.



