बोकारो : झारखंड के बोकारो के सीसीएल के बी एंडके क्षेत्र के खास महल परियोजना में पांच नंबर कांटा के समीप एक कोयला लदा हाईवा में आग लग गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया. एक कोयला लदा हाईवा जो खदान से कोयला लेकर कांटा कराने जा रहा था. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से हाईवा के केबिन में पहले धुआं उठा जिसे ड्राइवर और खलासी दोनों ने बुझाने का काफी प्रयास किया तबतक केबिन के निचले हिस्से में आग फैल गयी, जिसके बाद दोनों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी. वहीं हाईवा धू-धू कर जल गया. बाद में सीसीएल के टैंकर द्वारा आग को बुझाया गया. टायर और डीजल टंकी फटने के डर से लोग हाईवा में लगी आग को बुझाने का हिम्मत नहीं किया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.



