गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा के स्लैग डंपिंग के पास स्थित नंदी बांध तालाब किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान गालूडीह निवासी गुही दत्ता के रूप में की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तालाब में नहाने गये कुछ ग्रामीणों ने तालाब किनारे आम के पेड़ में लगे फंदे से एक युवक का शव लटकता देखा तो अचंभित रह गए. उन्होंने गालूडीह पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वहां पहुंचे गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. युवक की पहचान गालूडीह निवासी गुही दत्ता के रूप में हुई है. उसके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं. हालांकि युवक के पास उसका कोई आइडी प्रूफ नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.



