जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 5 मार्च ररिवार को भी छुट्टी नहीं रहेगी. 5 मार्च के बदले कब छुट्टी मिलेगी, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड की ओर से जारी किये गये सरकुलर में बताया गया है कि रविवार को सामान्य तौर पर कर्मचारी अपना कामकाज करेंगे. यह भी कहा गया है कि बुधवार 8 मार्च को कर्मचारियों को होली की छुट्टी रहेगी, जो पेड होलीडे रहेगा यानी कर्मचारी काम उस दिन नहीं करेंगे, लेकिन उसके बदले उनको वेतन उस दिन का मिलेगा. इससे पहले भी टाटा मोटर्स में 29 जनवरी को छुट्टी दी गयी थी. रविवार के दिन यह छुट्टी दी गयी थी, लेकिन अब तक कर्मचारियों को उसके बदले में छुट्टी नहीं मिली है.


