
रामगोपाल जेना / चाईबासा : झारखंड पुनरूत्थान अभियान की एक आवश्यक बैठक पूर्व प्रखंड प्रमुख, पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी पूर्ति की संयोजन में उनके तेनतेड़ा गांव के आवासीय परिसर में की गई. बैठक में मुख्य रूप से गैरराजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरूत्थान अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रमों के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इसके बाद तंतनगर प्रखंड से अभियान के संयोजक के लिए लक्ष्मी पूर्ति ने संदीप बिरुली का नाम प्रस्तावित की. जिसपर उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में उनके नाम पर सहमति जताई. इसके बाद मौके पर उपस्थित झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने तत्कालिक प्रभाव से संदीप बिरुली को तंतनगर प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी संभालने के लिए अधिकृत किया और इसी क्रम में झारखंड पुनरूत्थान अभियान द्वारा आगामी 25 मार्च 2023 को शहीद पार्क चाईबासा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के लिए तैयार की गई परचा ग्रामीणों को बांटने की जिम्मेदारी दी गई. मौके पर सन्नी सिंकु ने उपस्थित ग्रामीणों को बोलते हुए कहा शहीद पार्क चाईबासा का निर्माण अंग्रेजों ने 25 मार्च 1820 को उसी स्थान पर शहादत देने वाले 40, 50 हो विद्रोहियों के याद में बनाया था. जिसका उद्धघाटन अंग्रेजी गवर्नर ने देश आजादी के दस वर्ष पूर्व की थी. पर दुर्भाग्य ही कहा जाय कि कोल्हान के हो विद्रोह के शहीदों को झारखंड बनने के 22 वर्षों में किसी भी दल की सरकार ने सुध नहीं लिया. जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र प्रेषित कर खरसावां जैसे सरकारी तौर पर शहीद पार्क चाईबासा में शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम निर्धारित करने की मांग की गई थी. पर अब तक तो झारखंड सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखाई दे रहा है. कोल्हान के सांसद, विधायकों से भी झारखंड पुनरूत्थान अभियान विनम्र अपील करती है कि 203 वर्ष पूर्व कोल्हान की भू संपदा की रक्षा करते हुए शाहदत देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित है. बैठक में मुख्यरूप से मनमति तियू, प्रेम देवगाम, छोटे हेंब्रम, चंद्रभूषण बिरुली, कैरी सवैया, छोटू सोय, दिलीप पूर्ति और अन्य उपस्थित थे.




