चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत झाबरी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने चौका थाना को दी. सूचना मिलते ही चौका पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया, शव की पहचान चौका निवासी पशुपति गोराई के रुप में की गयी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि पशुपति गोराई अपनी बाइक से मुर्गा लेकर चौका लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
वह मुर्गा का कारोबार करते थे.इसी क्रम में झाबरी के पास ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है. उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र है.



