
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्टार टॉकीज स्थित मेसर्स श्री इंटरप्राइजेज के मालिक मनीष सिंह के संस्थान में 19 मार्च 2020 छापामारी कर हैंड सैनिटाइजर बनाने संबंधित केमिकल व अन्य सामग्री बरामद की मामले में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का की गवाही हुई. इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -2 आभाष वर्मा की अदालत कर रही हैं. राजीव एक्का ने गवाही के दौरान अदालत को बताया कि वह वर्तमान में धनबाद में औषधि निरीक्षक के पद पर पदस्थापित है. इससे पूर्व 19 मार्च 2020 को जमशेदपुर में औषधि निरीक्षक के पद पर थे. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया था जिसमें उनके अलावे जया गोल्डी आनंद एवं औषधि निरीक्षक कुंज बिहारी के अलावे पुलिस दल के साथ उनके द्वारा बर्मामाइंस स्टार टॉकीज स्थित श्री इंटरप्राइजेज में छापामारी किया था. उस समय वहां मालिक मनीष सिंह भी उपस्थित थे. प्रतिष्ठान का निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अवैध रूप से वहां हैंड सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है. छापामारी के दौरान उन्होंने मैट्रियल, लेवल, फिनिश, गुड, आइसो प्रोफाइल, एल्कोहल, मैन्युअल स्टीरर एवं अन्य औषधि निर्माण से संबंधित इक्विपमेंट जब किया था. मनीष सिंह के द्वारा बताया गया था कि जुगसलाई के केके फार्मास्यूटिकल्स के मालिक कमल गुप्ता के कहने एवं उनके द्वारा आर्थिक सहयोग देने तथा उन्हीं के कहने पर हैंड सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है, मनीष के निशानदेही पर जुगसलाई के मैसर्स केएस मेडिकल में छापेमारी कर हैंड सैनिटाइजर जप्त किया गया था. जब्त किए गए सामानों जुगसलाई थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था। संस्थान से करीब 30 प्रकार के हैंड सैनिटाइजर में उपयोग होने वाली सामग्री तथा क्रय- विक्रय संबंधी अभिलेख भी जप्त किया गया था. इस संबंध में उनके ही बयान पर वर्मामाइंस थाने में बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधियों का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय अंगराग अधिनियम के तहत मनीष सिंह एवं कमल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने कमल गुप्ता के खिलाफ नहीं की अब तक कोई कार्रवाई उनके खिलाफ अनुसंधान जारी है. इस मामले में पुलिस सिर्फ मनीष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया हैं. लेकिन कमल गुप्ता के खिलाफ अब तक अनुसंधान अधुरी हैं जबकि इस मामले में कमल गुप्ता को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हैं. मामले में अबतक दो की गवाही हो चुकी हैं.




