
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में 21 सितंबर 2021 की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग को घर से लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -1 सह स्पेशल कोर्ट पोस्को के न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने सोमवार को आरोपी राजेश गोप को 25 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं। (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही उस पर 30 हजार रूपए का अर्थदण्ड भी लगाई हैं। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अर्थदण्ड की राशि पीड़िता को मेडिकल के खर्च के रूप में दी जायेगी। लेकिन जुर्माना नहीं देने पर तीन साल के लिए अतिरिक्त सजा सुनाई गई हैं। जबकि आईपीसी की धारा 363 के तहत पांच साल, 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अलग से सजा भुगतने का आदेश दिया हैं। अदालत ने आरोपी राजेश गोप को गुरुवार को दोषी करार दिया था। अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई हैं। (नीचे भी पढ़ें)
घटना 21 सितंबर 2021 की हैं :-
नाबालिग की पिता का कहना था कि घटना के दिन रात्रि 11 बजे राजेश घर से नाबालिग को शादी करने की बात बोलकर अपने साथ उसके घर लेकर गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग का कही पता नहीं चल पास रहा था। घटना के कुछ दिनों के बाद सोनारी चाइल्ड लाइफ के लोगों नाबालिग को बरामद कर परिवार के लोगों को सौप था। तब जाकर मामला सोनारी थाना तक पहुंचा था।












