• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 7, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 21st march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Tuesday 21st march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी। जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में सफल रहेंगे। भावुक निर्णय लेते समय अपनी तार्किकता न छोड़ें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी लाभदायक साबित होगी। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे।

वृष राशि
कॉफी पीना छोड़ दें, खास तौर पर दिल के मरीज को। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आयेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती हैं। सबको अपनी आयोजन में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में प्रसन्नता, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

मिथुन राशि
आज खेल-कूद में भाग लेने की आवश्यकता है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें, आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उनपर ध्यान करें, यह बात आपको आज समझ में आ जायेंगी।

ADVERTISEMENT

कर्क राशि
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जायेगा। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पायेंगे। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

सिंह राशि
धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। आप इस दिन को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के अवसर को आज यूं ही न गवाएँ तो। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पायेंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जायेगा। अपने जीवनसाथी के स्नेह से भीगकर आप खुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि
आपमें से जो कार्यालय में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। पढ़ाई की कीमत पर घर से अधिक देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को खुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पायेंगे। जीवनसाथी की खराब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीजें संभालने में सफल रहेंगे।

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। कुछ समय आप अपने शौक और अपने परिवार वालों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। सिर्फ दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आयेगा।

धनु राशि
दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन अधिक खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकती है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। भावनात्मक तौर पर रिस्क उठाना आपके पक्ष में जायेगा। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलायेगी। आप सारी पुरानी दुविधाएं खत्म करने में भी सफल रहेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

मकर राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है। आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। दिन बहुत लाभदायक नहीं है। इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। किसी भी चीज को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज आपका अपना निर्णय कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की ओर ले जा सकता है।

कुंभ राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे।

मीन राशि
अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख्याल रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपकी परेशानी आपके लिए खासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखायेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Next Post

tata workers union internal politics - टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव के नौ माह बचे, चुनावी माहौल गर्माया, होली मिलन में कमेटी मेंबरों की कमी से सत्ता पक्ष के हौसले बढ़े

Saraikela chhau dance - सरायकेला से निकली लोक छऊ नृत्य देश-विदेश में मचा रही धूम, सात समंदर पार कर सरायकेला पहुंच रहे विदेशी कलाकार, छऊ की बारीकियां को सीख रहे

Jamshedpur rural - चाकुलिया के जंगलों में पहले लगायी गयी आग अब काट रहे हैं लकड़ी, विभाग मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

Jamshedpur attack : जेम्को बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur accident: बिष्टुपुर में अल्टो कार पहले स्कूटी और फिर दूसरी कार से भिड़ी, दो घायल

Jamshedpur red cross : साकची रेड क्रॉस भवन में 8 जून को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

jamshedpur mla saryu meet bjp national president- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय, कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur attack : जेम्को बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur accident: बिष्टुपुर में अल्टो कार पहले स्कूटी और फिर दूसरी कार से भिड़ी, दो घायल

Jamshedpur red cross : साकची रेड क्रॉस भवन में 8 जून को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

jamshedpur mla saryu meet bjp national president- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय, कई विषयों पर हुई चर्चा

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक

jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News