जमशेदपुर : यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आम आदमी का चालान काटा गया. वहीं सोमवार को जुगसलाई थाना अंर्तगत स्टेशन रोड में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया. जिसमें चालाना जुगसलाई यातायात इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने काटा है. उन्होंने बताया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया. जिसमें करीब दर्जन भर से अधिक गाड़ियां जो नो पार्किंग में खड़ी थी उनका विरुद्ध कार्रवाई की गयी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जिसमें वाहन जांच अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर चालान का स्टीकर चिपकाया गया. साथ ही वहान चालकों को कड़ी फटकार भी लगायी गयी. वहीं यातायात पुलिस इंस्पेटर ने बताया कि नो पार्किंग में गाड़ियां नहीं खड़ी करनी है. इसके लिए लोगों पर लागातार कार्रवाई की जा रही है. ताकि लोग नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करना छोड़ दे.




