जमशेदपुर: राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत जन कल्याण को समर्पित संगठन अरिहंत विश्व कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आज हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।इस संदर्भ में ट्रस्ट के महेंद्र जैन ने बताया की इस ट्रस्ट की स्थापना देश के महान चिंतक एवं विचारक श्री गोविंदाचार्य जी के विचारों से प्रेरित होकर की गई है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया की इस ट्रस्ट द्वारा भविष्य में वंचित समाज के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना,गौ आधारित कृषि को प्रश्रय ,पर्यावरण संरक्षण एवं समाज हित से जुड़े अन्य क्षेत्रों में कार्य किया जायेगा।उन्होंने बताया की आज हिंदू नव वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा हेडगेवार जी के जन्मदिवस पर फल वितरण कर इस ट्रस्ट के कार्यों की शुरुआत की गई.(नीचे भी पढ़े)
फल वितरण के अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र जैन,दिलीप गोलछा,कमल गोलछा,अनिल मोदी श्रीमती चंद्रलता जैन,राजेंद्र वैद,हेमेंद्र जैन, डा अनिल राय,देव कुमार,नितिन झा,धीरज जैन,सुनील गुप्ता,उमेश पांडे,मुकेश भदानी,रमेश कुमार सिंह, एवं अन्य शामिल थे.











