गालूडीह: हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर घाटशिला में बुधवार को हर साल के भांति इस वर्ष भी युवा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा राजिस्टेट से घाटशिला मुख्य बाजार होते हुए मऊभंडार शिव मंदिर पहुंची. इस दौरान भगवा झंडा लहराते हुए जय श्री राम, भारत माता की जय आदि नारे लगाये जा रहे थे. लोग घरों से निकल कर जुलूस को देख रहे थे. हर कोई इस उत्साह में शामिल हुआ. लोगों ने एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़े)

शोभा यात्रा के दौरान पूरा घाटशिला भगवा रंग में रंग गया. पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा था. सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ बच्चे, बूढ़े और युवा शोभा यात्रा के हिस्सा बने. यात्रा को देखते हुए शान्ति व्यवस्था को लेकर घाटशिला थाना प्रभारी बिमल किंडो के नेतृत्व में कई स्थानों पर पुलिस तत्पर रही. इस शोभायात्रा को सफल बनाने में साहिल आनंद, रोहित शर्मा, रोशन शर्मा, हर्ष रॉय, रोहित गुप्ता, चितरंजन कुमार प्रसाद, दीपक कुमार, ऋषि शर्मा, चिंटू यादव, अंकित शर्मा, अमरजीत माझी, सुमीत साव, अभिजीत माझी, दीपू कुमार, अभिषेक चौधरी, अकाश शाह, अभिषेक शुक्ला, अजय शाह आदि की भूमिका प्रशंसनीय रही.











