जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी गेट के पास पानी का पाइप फट गया है. पानी का पाइप फटे हुए 4 दिन हो गए. लेकिन, कोई इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा है. लोगों का कहना है कि जलभराव होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानी हुई. सफाई कर्मी जलभराव को खत्म करते हैं. लेकिन, फिर पानी भर जाता है. (नीचे भी पढ़े)
लोगों का कहना है कि पहले एडीएम एनके लाल बराबर एमजीएम अस्पताल का दौरा करते थे और जहां कहीं भी कोई दिक्कत होती थी उसे ठीक कराते थे. लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अब तक एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है. इससे एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था फिर चरमराने लगी है.












