जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के वेतन को लेकर नया सिस्टम विकसित किया है. इसके तहत टाटा स्टील ने कर्मचारियों की सैलेरी की गणना और पेमेंट का सिस्टम को बदला गया है. इसके तहत कर्मचारियों या अधिकारियों का वेतन पूरे माह के दिन पर मिलेगा, लेकिन माह के अंतिम दो दिनों का वेतन एज्यूम्ड यानी मान लेने के हाजिरी पर ही मिलेगा, लेकिन अगले माह उसकी चेकिंग होगी कि अंतिम दो दिनों में सही में अटेंडेंस बनाया गया है या नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे माह के पहली तारीख को कर्मचारियों के एकाउंट में वेतन चला जायेगा.अगर छुट्टी रहेगी तो एक दिन पहले ही वेतन चला जायेगा. पूरे माह की गणना माह के सारे दिन की गणना करने के आधार पर ही भेजा जायेगा, लेकिन अंतिम दो दिनों के पहले यह मान लिया जायेगा कि कर्मचारी ड्यूटी पर थे. बाद में जब दूसरे माह अटेंडेंस चेक होगा तो वो दो दिन का वेतन भुगतान करने के बावजूद अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी नहीं किया है तो उसका वेतन काट दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
माह के 28 दिन पूरे तौर पर सही तरीके से अटेंडेंस को माना जायेगा, लेकिन अंतिम दो दिनों को यह मान लिया जायेगा कि कर्मचारी या अधिकारी ड्यूटी पर है. अंतिम दो दिन अगर कोई व्यक्ति छुट्टी पर था तो उसकी छुट्टी काट दी जायेगी. अगर छुट्टी नहीं होती है तो उसको सामान्य तौर पर वेतन मिला करेगा.




