रांची : झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 27 मार्च को आहूत की गयी है. शाम 3.30 बजे से यह बैठक आहूत की गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इसको लेकर अहम फैसला लिया जायेगा. स्थानीयता और नियोजन नीति को लेकर चल रहे विधानसभा में गतिरोध के बीच यह मीटिंग बुलायी गयी है, जिसको लेकर कई नये फैसले लिये जाने की उम्मीद है. चूंकि अब 2024 का चुनाव नजदीक होने वाला है और वित्तीय वर्ष की समाप्ति भी होने वाली है, इस कारण वित्तीय मामलों का भी निबटारा इसके माध्यम से किया जायेगा.



