
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार साइबर क्राइम के शिकार लोग हो रहे है. गुरुवार को दो लोगों को साइबर अपराधियों ने ठग लिया. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको निवासी चंचल सेन के खाते से जहां अपराधियों ने 7 लाख 62 हजार 128 रुपये की ठगी कर ली. उनको सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया गया था. घटना 20 मार्च की है. इसको लेकर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है. दर्ज केस के मुताबिक, चंचल सेन का बैंगलुरु में एक्सिस बैंक में खाता है. 20 मार्च को उनके वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा हुआ था कि सोशल मीडिया पर पार्ट टाइम जॉब उपलब्ध है. इसके लिए उन्हें सेलेब्रिटिज के इंस्टाग्राम एकाउंट को फ्लो और लाइक करना होगा. इसके बदले में हर दिन उन्हें दो से तीन हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके बाद उन्हे एक टास्क के बदले उनके बैंक खाता में 210 रुपये दिया गया. उसके बाद ठग ने चंचल से 2500 रुपये गुगल पे के माध्यम से देने को बोला. जब उसने 2500 रुपये दिया. उसके बाद चंचल को फिर से टास्क दिया गया. जिसके बाद उसके खाता में 3430 रुपये वापस आया. उसके बाद साइबर अपराधियों ने टास्क देने के नाम पर चंचल से 7,62,128 रुपये आठ नौ बार में ठग ने अपने खाता में मंगवाया. लेकिन उसके बाद न तो उसे टास्क दिया गया और न ही रुपये लौटाने का काम किया गया. उसके बाद जब उससे संपर्क करने का प्रयास चंचल ने किया तो साइबर ठग से संपर्क नहीं हो पाया. उसके बाद उन्होंने साइबर थाना में 7,62,128 रुपये की ठगी करने का केस दर्ज कराया है. (नीचे भी पढ़े)
टेल्को की महिला के एकाउंट से साइबर ठग ने कूरियर वापस कराने के नाम पर की एक लाख की ठगी
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ बारीनगर निवासी आफिका सरफराज के बैंक खाता से एक लाख रुपये की निकासी अवैध रूप से कर ली. इस संबंध में आफिका सरफराज ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करायी है. घटना 22 मार्च की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आफिका सरफराज के पास ब्लू डार्ट कूरियर से पार्सल आया था. लेकिन उस पार्सल को वापस करना था. इसके लिए आफिका सरफराज ने गुगल से ब्लू डार्ट कूरियर के कस्टमर केयर का नंबर निकाला और उस पर कॉल किया. थोड़ी देर के बाद साइबर अपराधी ने ब्लू डार्ट कूरियर का कर्मचारी बनकर आफिका सरफराज को फोन किया. उसके बाद ठग ने बताया कि कूरियर वापस करने के लिए वह एक लिंक भेज रहे है. उस लिंक को ओपन कर उसमें पांच रुपये का पेमेंट करे. साइबर ठग का झांसा में आकर वह पेटीएम से पांच रुपये का पेमेंट किया. उसके बाद उनके वाट्सएप पर एक एपीके लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा. डाउनलोड करने के बाद उस एप के माध्यम से फिर से पांच रुपये पेमेंट करने को कहा. लेकिन पांच रुपये पेमेंट करने पर पेमेंट रद्द हो गया. लेकिन उसके बाद ही आफिका सरफराज के बैंक खाता से एक लाख रुपये की निकासी हो गयी. जब उसके मोबाइल पर निकासी का एसएमएस आया तो आफिका सरफराज को ठगी की जानकारी हुई. उसने इसकी शिकायत साइबर थाना में की है.











