• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 11, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur police action-कमलपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 286 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार, गुमटी से करता था अंग्रेजी शराब की बिक्री, देखिए video

November 11, 2026
in खबर
0
jamshedpur police action-कमलपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 286 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार, गुमटी से करता था अंग्रेजी शराब की बिक्री, देखिए video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कमलपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 286 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में गुमटी संचालक गणेश महतो को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की कुल मात्रा 62.985 लीटर बताई गई है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 70 हजार रुपये है.पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंकुचिया स्थित बंकुचिया मोड़ पर गणेश महतो की गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. साथ ही वहां शराबियों को बैठाकर शराब भी पिलाई जाती है.सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देश पर कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद मंगलवार, 10 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने बंकुचिया मोड़ स्थित गुमटी में छापेमारी की. इस दौरान गुमटी के पीछे बने कमरे की तलाशी लेने पर 10 पेटियों में रखी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई.(नीचे भी पढ़े)

पुलिस ने मौके पर मौजूद गणेश महतो से शराब बिक्री से संबंधित लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और शराब को जब्त कर लिया.जब्त शराब में रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 180 एमएल की 93 और 375 एमएल की 31 बोतलें, आइकॉनिक व्हाइट एलीट व्हिस्की की 375 एमएल की 18 और 180 एमएल की 43 बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा स्टर्लिंग रिजर्व बी7 व्हिस्की की 375 एमएल की 10 और 180 एमएल की 77 बोतलें तथा ओल्ड मोंक रम की 180 एमएल की 14 बोतलें बरामद की गईं.इसके साथ ही शराब पीने में इस्तेमाल की गई दो आधी भरी शराब की बोतलें, पानी की दो आधी भरी बोतलें और छह डिस्पोजेबल गिलास भी पुलिस ने जब्त किए हैं.(नीचे भी पढ़े)

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश महतो, पिता दुबराज महतो, निवासी ग्राम एवं पोस्ट बंकुचिया, थाना कमलपुर के रूप में हुई है. इस संबंध में कमलपुर थाना कांड संख्या 21/2026, दिनांक 10 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 275/292 तथा उत्पाद अधिनियम 1915 की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.छापेमारी दल में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पुअनि पुरुषोत्तम कुमार राय, पुअनि रमेश कुमार पांडेय, हवलदार रामलाल सिंह, आरक्षी बिनोद यादव, चालक हवलदार कमल किशोर मिश्रा तथा चौकीदार देबाशीष हेंब्रम और भक्तरंजन महतो शामिल थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur chitragupta puja : परसुडीह शिव मंदिर में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा, महाप्रसाद का हुआ वितरण
खबर

Jamshedpur chitragupta puja : परसुडीह शिव मंदिर में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा, महाप्रसाद का हुआ वितरण

November 11, 2026
Jamshedpur police : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी पहल: अक्टूबर माह में 93.5% मामलों का हुआ निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन में मिली 97.3% की सफलता
खबर

Jamshedpur police : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी पहल: अक्टूबर माह में 93.5% मामलों का हुआ निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन में मिली 97.3% की सफलता

November 11, 2026
Jamshedpur bhaiya dooj : भैया दूज : बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना
खबर

Jamshedpur bhaiya dooj : भैया दूज : बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना

November 11, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News