चाकुलिया: चाकुलिया के टाउन हॉल परिसर में शनिवार से आदिवासी सोशियो एजुकेशन एवं कल्चरल एसोसिएशन का 56 वां दो दिवसीय एनिवल कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रघुनाथ मुर्मू के पोता भीमवार मुर्मू उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भीम राव मुर्मू, शोभानाथ बेसरा,सालखू मुर्मू,छोटराय बास्के,मदन मोहन सोरेन,दुर्गा प्रसाद मुर्मू,हरिपद मुर्मू,भुषण टुडू ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में संथाली समाज के विकास और संस्कृति के संरक्षण करने के प्रति विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भीमराव मुर्मू ने कहा कि एसोसिएशन के बैनर तले समाज के लोग वर्षो से अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है जो सराहनीय है. इसके लिए उन्होंने एसोसिएशन के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि विगत दिनों बजट सत्र में विधायक सीपी सिंह ने ऑलचिकि लिपि में अखबारों में विज्ञापन आने का विरोध किया था. इसके प्रति उन्होंने खेत जताते हुए कहा कि संथाली भाषा को आठवीं सूची में शामिल किया गया है. कहा की राज्य सरकार ने भाषा के उत्थान के लिए ऑलचिकि लिपि में विज्ञापन देकर भाषा के विकास के लिए सकारात्मक पहल की है जो सकारात्मक पहल है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सरकार उड़िसा और बंगाल के तर्ज पर पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर राज्य में छुट्टी की घोषणा करें और संथाल समाज के विद्यार्थियों को अपनी भाषा में पठन पाठन करने में मदद मिले. इसके प्रति सरकार ऑलचिकि लिपि के शिक्षकों की नियुक्ति करें तभी सही मायने में संथाल समाज का विकास होगा और उनकी भाषा और संस्कृति का संरक्षण होगा. कार्यक्रम में समाज के युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर आसेका के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांडी, महासचिव शंकर सोरेन,सुरेन्द्र टुडू, बयला हांसदा, बदेन मुर्मू, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, रामजीत बास्के, कालीपद हांसदा, डोमन सोरेन, डोमन हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, ठाकुरदास मुर्मू, दासमत हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.











