चाईबासा / रामगोपाल जेना : चाईबासा के खूंटकाटी मैदान में सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से 30 मार्च को 501 कुण्डीय विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ और विहंगम योग समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ से होगी. इसके बाद शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रवर जी विज्ञानदेव महाराज की जय स्वर्वेद कथा होगी और रात्रि आठ बजे से आचार्य स्वतन्त्रदेव की अमृतवाणी लोगों को सुनने को मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
विदित है कि सद्गुरु सदाफलदेव महाराज ही विहंगम योग के प्रणेता है. विहंगम योग से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों मानव जीवन के पुरुषार्थ चतुष्टय धर्म का प्राप्ति होती है. साथ ही कहा जाता है कि धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष ही भारतीय संस्कृति का आधार है. विहंगम योग पर विश्व के कई देशों ने वैज्ञानिक अनुसंधान किए है और इसके सकारात्मक नतीजों से सभी लोग परिचित हैं. संत प्रवर श्री विज्ञानदेव के द्वारा स्वर्वेद कथा से आध्यात्म के गहरे रहस्य को समझा जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचीन काल से ही इस वैदिक महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी जीवों को लाभ मिलता हैं. हवन यज्ञ से जलवायु भी शुद्ध होती है और भौतिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता हैं. स्वास्थय के साथ साथ भौतिक कामनाओं की पूर्ति भी विहंगम योग के माध्यम से होती है.











