जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में एक बार फिर से बोन मैरो ट्रांस्प्लांट की शुरुआत की जा रही है. इसको वर्ष 2020 में शुरू किया गया था, लेकिन फिर इसको बंद कर दिया गया था. इसके बाद से इसको बंद कर दिया गया था. अब एक बार फिर से इसकी शुरुआत होने जा रही है. यह जानकारी टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ सुधीर राय ने दी. डॉ राय वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि बोन मैरो ट्रांस्प्लांट की सुविधा शुरू होने से लोगों को सहूलियत होगा और बाहर जाकर इलाज कराने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि कई सारे काम टाटा मुख्य अस्पताल में शुरू किया गया है. लोग सोनारी स्थित डिस्पेंसरी में जाकर अपना वेलनेस टेस्ट करा सकते है यानी अगर आप ठीक भी है तो जाकर अपना टेस्ट करा सकते है ताकि भविष्य में किसी बीमारी के आप शिकार नहीं हो सके. उन्होंने बताया कि डिजिटल तरीके से टीएमएच में लोगों की बुकिंग और तमाम सुविधाएं शुरु की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
एक्सपर्ट केयर की सुविधा प्रदान की गयी है ताकि लोगों को ऑनलाइन ही सारी जानकारी मिल सके. उन्होंने बताया कि टीएमएच में कई सारे और सुधार करने की जरूरत है, जिसको लेकर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि मरीजों की सहूलियत को लेकर ओपीडी से लेकर हर सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है. हाल ही में डाइबिटीज सेंटर बनाया गया है, जहां एक बार जाकर लोग डाइबिटीज और उससे जुड़ी बीमारियों का इलाज आसानी से करा सकते है.











