जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में केबल कंपनी के पास शनिवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बर्मामाइंस के भक्ति नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिवा देख देशमुख, 17 वर्षीय शमा और शिवा की बहन घायल हो गयी हैं. शमा और शिवा को हल्की चोट आई है. जबकि, शिवा की बहन की स्थिति गंभीर है. उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है. बताते हैं कि शिवा अपनी बहन और बहन की सहेली शमा को बाइक से लेकर मैट्रिक की परीक्षा दिलाने सिदगोड़ा के हिंदुस्तान मित्र मंडल जा रहा था. केबल कंपनी के पास पीछे से मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी.












