जादूगोड़ा: प्रखंड संसाधन केंद्र पोटका में बीते 10 फरवरी से 25 मार्च तक चलने वाली से गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समापन हो गया. इस बाबत प्रशिक्षण श्यामल कुमार मंडल ने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ,शिक्षिकाओं को वर्ग 1 से 3 तक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान वर्ग अनुसार दक्ष बनाने के लिए दिया गया. पोटका प्रखंड के कुल 560 शिक्षक शिक्षिकाएं 14 बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त किया. (नीचे भी पढे)
ज्ञात हो कि विगत वर्ष भी यह प्रशिक्षण दिया गया था. जानकारी हित कि एफ एल एन प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य है वर्ष 26-27 तक वर्ग 1 से 3 तक के सभी बच्चे अपने वर्ग के अनुसार दक्षता प्राप्त कर ले. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में श्री प्रदीप कुमार मंडल ,मोंटू पातर श्यामल कुमार मंडल एवं खोगेन सरदार ने हिस्सा लिया.











