जमशेदपुर : शनिवार को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर 5 सूत्री मांग पत्र सेवा ही लक्ष्य संस्था के माध्यम से जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया, जिसमें मुख्य रुप से जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में संध्या के समय सफाई कर्मी द्वारा सफाई कराया जाता था किंतु किसी कारण वश संध्या के समय सफाई बंद कर दिया गया उसे अविलंब शुरू कराया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई कुंवर सिंह चौक से टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर तक जुगसलाई नगर परिषद एवं रेलवे के संयुक्त रूप से स्ट्रीट लाइट एवं सुंदरीकरण के लिए पुन: एलईडी लाइट की मरम्मत की जाए. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बरसात आने की पहले सभी बड़े नाले को सफाई कराया जाए. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित जुगसलाई पार्क में अविलंब हाई मास्ट लाइट लगाया जाए. रामनवमी पर्व को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के सभी नाली की सफाई अभिलंब कराया जाए.











