
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो लाइन नंबर तीन निवासी सूरज कालिंदी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. पांचों में से दो लोगों को सोनारी से गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन लोग कपाली और डोबो के रहने वाले है. इन पांचों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर सूरज कालिंदी की हत्या की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
हमलावरों की पहचान कर लिये जाने का दावा पुलिस कर रही है. इस मामले में यह बातें सामने आयी है कि लगातार कुछ लोगों से उसका फोन पर बातचीत हुई है. इसको लेकर पुलिस उसके इतिहास का भी पता लगा रही है. मृतक के परिजनों से क्रास चेकिंग बी करायी गयी है. सूरज राजमिस्त्री का काम करते थे. डोबो में जमीन का भी वे कारोबार करते थे. जमीन विवाद को लेकर उनका विवाद था. सारे विवादित लोगों से पूछताछ की जा रही है.











