जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने गणेश पूजा मैदान रोड नंबर तीन में जर्जर तार की मरम्मत और सीमेंट पोल लगाने को लेकर विद्युत विभाग करनडीह के कार्यपालक अभियंता राज किशोर से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया. कार्यपालक अभियंता ने जेई रवि नायक को जर्जर तार की मरम्मत और सीमेंटेड पोल लगाने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
समस्या पर तुरंत ही ऐक्शन लेते हुए जेई ने टीम भेजकर सीमेंट पोल लगवाने के लिए गड्ढा करवाया और कहा कि अब जर्जर तार की मरम्मत जल्द होगी. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, मनोज राय, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र राय आदि उपस्थिति थे.












