जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामाजिक कार्यों को करने के लिए श्री सत्य साई हेल्थ व एजुकेशन ट्रस्ट और आरोग्य वाहिनी ट्रसट के साथ एक एमओयू (समझौता पत्र) पर हस्ताक्षर किया है. जमशेदपुर और आसपास के इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यह समझौता किया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सह टाटा स्टील फाउंडेशन के डायरेक्टर चाणक्य चौघरी और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरभ राय की मौजूदगी में यह समझौता हुआ, जिस पर आरोग्य वाहिनी ट्रस्ट के चेयरपर्सन अमृत राय मुखर्जी जबकि चेयरमैन श्री सत्य साई हेल्थ व एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ सी श्रीनिवास ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. इस मौके पर टाटा स्टील पाउंडेशन के हेड पार्टनरशिप अमृता गांगुली और पब्लिक हेल्थ के हेड डॉ अनुज भटनागर भी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि इस एमओयू से पूर्वोत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में हम लोग भूमिका को बेहतर बना सकते है. टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरभ राय ने कहा कि सत्य साई हेल्थ व एजुकेशन ट्रस्ट और आरोग्य वाहिनी ट्रस्ट के साथ जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को वैसे क्षेत्रों में भी पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी, जहां तक अभी तक पहुंच नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि इससे कई तरह के अछूते काम हो सकेंगे. महिला और बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में यह कदम उठाया जायेगा. श्री सत्य साई हेल्थ व एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ सी श्रीनिवास ने बताया कि इस तरह के एमओयू का लाभ सबको होगा. यह काफी बहुप्रतीक्षित समझौता था, जिसके जरिये स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा. इसके जरिये बच्चों के हार्ट सर्जरी, प्राथमिक स्वास्थ्य, सामान्य बीमारियों का इलाज समेत अन्य सारे इलाज संभव हो सकेगा. आरोग्य वाहिनी ट्रस्ट के अमृत राय मुखर्जी ने बताया कि तीन बड़े संस्थान के एक साथ आ जाने से काफी लाभ होगा. इससे जनता को काफी लाभ हो सकेगा.




