जमशेदपुर/मुंबई : टाटा समूह की कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड हैदराबाद को बड़ा आर्डर मिला है. एयरबस एयरक्राफ्ट के विमानों में अब भारतीय दरवाजे ही लगेंगे. टाटा स्टील एडवांस्ड सिस्टम्स में टाटा स्टील की भी हिस्सेदारी है, जिसका हैदराबाद में संयंत्र है. ए320 नियो विमान के कारगो और बल्क कारगो दरवाजा का निर्माण यह कंपनी करेगी. एयरबस एयरक्राफ्ट ने बड़ा कांट्रैक्ट टाटा समूह की इस कंपनी को दिया. कंपनी की ओर से यह बयान दिया गया है कि एयरलाइन मार्केट में एयरबस को और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड अत्याधुनिक रोबोटिक्स और आटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करके हैदराबाद की ओर से इन सारे दरवाजों का निर्माण करेगी. फ्रांस की कंपनी एयरबस की स्थापना 1970 में हुई थी. इसके बाद से अब तक विदेशों से ही यह दरवाजे बनते थे, लेकिन अब यह भारत में बना करेगा. प्रत्येक शिपसेट में दो कारगो दरवाजे और एक बल्क कारगो दरवाजे शामिल होंगे, जिसका विस्तार हो सकेगा. हैदराबाद में ओलिवियर काक्विल, एसवीपी एयरोस्ट्रक्चर प्रोक्योरमेंट, एयरबस और मसूद हुसैनी, वीपी और एचओ एयरोस्ट्रक्चर व एयरो इंजन, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है.



