चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के पुराना बाजार की दो नाबालिग लड़की और एक नया बाजार की नाबालिग लड़की मंगलवार की शाम अपने अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. तीनों नाबालिग लड़कियां जब समय पर अपने घर नहीं पहुंची तो तीनों लड़कियों के परिजन खोजबीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन करने के पश्चात जब परिजनों को कुछ पता नहीं चला तो परिजन चाकुलिया थाना पहुंचकर तीनों लड़कियों की गुम होने की सूचना दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पर थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली. एक नाबालिग लड़की के पास मोबाइल रहने के कारण पुलिस लगातार उस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रहें थे. पुलिस को ट्रेस के दौरान मोबाइल का लोकेशन संतरागाछी दिखाई देने पर पुलिस ने इसकी सूचना वहां के रेलवे पुलिस बल को दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर संतरागाछी रेलवे पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कियों को इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से संतरागाछी स्टेशन पर रेस्क्यू कर लिया गया और इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गई. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों नाबालिग लड़कियों को बंगाल के संतरागाछी स्टेशन पर रेस्क्यू कर लिया गया है और तीनों लड़कियों को लाने के लिए पुलिस के साथ तीनों लड़कियों के अभिभावक को बंगाल भेजा जाएगा.











