जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता को लाइन क्लोज कर दिया गया है. कोल्हान के डीआइजी अजय लिंडा के स्तर पर उनको लाइन क्लोज कर दिया गया है. अभी उक्त पद को खाली रखा गया है. डीआइजी के स्तर पर उनको हटाने की कार्रवाई की गयी थी. बताया जाता है कि डीआइजी ने उनके खिलाफ कई तरह के अनुशासनात्मक गड़बड़ी पायी थी, जिसके बाद उनको कार्रवाई की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सरायकेला-खरसावां जिले के प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है और बतया है कि यह कार्रवाई डीआइजी की अनुशंसा पर की गयी है. इससे पहले गम्हरिया थाना प्रभारी समेत कई अन्य थाना प्रभारियों को भी डीआइजी के आदेश पर ही हटाया गया है. नीमडीह थाना प्रभारी के खिलाफ कई तरह की शिकायतें थी, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया है. इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर डीआइजी जिले में अधिकारियों पर हावी है या एसपी.












