जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में लगातार हो रहे ब्लॉक क्लोजर का मामला अब एक बार फिर से श्रम विभाग के पास पहुंच गया है. इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने प्लांट हेड को कड़ा पत्र लिखा है. इसके अलावा उन्होंने उपश्रमायुक्त और फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी शिकायत की है. इस शिकायत में कहा गया है कि ब्लॉक क्लोजर का प्रावधान अत्यधिक वित्तीय संकट या मैटेरियल संकट या दंगा फसाद जैसे सामजिक संकट के समय हीं लेने के लिए है. पूर्व में मजदूरों की इच्छा के विरुद्ध, मजदूरों पर दबाव बनाकर, प्रबंधन के कुछ पूर्व अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती थोपा गया फर्जी यूनियन द्वारा इसे 10 से 12 दिन प्रति वर्ष से बढ़ाकर कर अनगिनत दिनों के लिए नियम को तय कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों ने कहा है कि फर्जी यूनियन द्वारा किए गए फर्जी समझौते को आधार बनाकर इसे मजदूरों का दोहन का हथियार बना लेना कतई सही नही है और यह टाटा के नैतिक मूल्यों के सिद्धांत के भी खिलाफ है. इसका ताजा उधारण विगत 3 अप्रैल 2023 को लिया गया ब्लॉक क्लोजर है. उससे पहले कारखाना में इतना काम था, की काम पूरा करने के लिए कर्मियों को पाली के अतिरिक्त भी रुकवाया गया और जब कर्मियों ने कम्पनी का साथ देकर काम को समय पर पूरा कर लिया, तो तोहफे में ब्लॉक क्लोजर दे दिया गया. इन लोगों ने मांग की है कि फर्जी यूनियन के फर्जी समझौते को आधार बनाकर प्रावधानों का दुरुपयोग पर विराम लगना चाहिए.











