चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के डुमूरडीहा गांव में आयोजित शिव गाजन पूजा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा शामिल हुए. महापात्रा ने पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर महापात्रा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सम्पूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है. उन्होंने कहा कि डूमूरडीहा जैसे सूदूर गांव में इस तरह के धार्मिक आयोजन और उमड़ी जनसैलाब से साबित होता है कि ग्रामीणों मे इच्छाशक्ति रहने से गांव के युवा शहर के तर्ज पर बृहद कार्यक्रम का भी आयोजन कर सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही कार्यक्रम के लिए शिवगाजन कमेटी के सदस्य और गांव के लोगों की प्रशंसा की. उन्होने गांव के युवाओं से आह्वान किया कि गांव के सामाजिक कार्य और विकास के प्रति वे समर्पित है और गांव के विकास लिए सभी उनका साथ दें. इस अवसर पर जतिन बेरा, कूना महतो, नरेन नायेक, पिंटू चंद, सहदेव गोप, सूजित मैती कमेटी सदस्य अजय नायेक, नकुल नायेक, दिलीप नायेक, पवन पातर, बनमाली नायेक, श्यामल नायेक समेत अन्य लोग उपस्थित रहें.












