गालूडीह: घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा पंचायत अंतर्गत बड़ाधादिका गांव में शनिवार को भीषण आग लगी की घटना में लगभग 70 हजार रूपये का नुकसान हो गया. पीड़ित विधवा राधारानी दास ने बताया कि रात में दीया जलाने के बाद घर को बंद कर पुत्र के घर सोने चली गयी. इसी बीच घर मे आग लग गयी. इस घटना में घर में रखे कपड़े, चावल, आभूषण व नगद पैसे समेत अन्य सामान जल कर राख हो गए. उन्होंने कहा कि दीये से ही आग लगने की संभावना है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू गांव पहुंची. उन्होंने पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पीड़ित विधवा को हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी. इस मौके पर मुखिया माही हांसदा, वार्ड सदस्य जोगिता सीट, रतिकांत सीट, धनपति मन्ना, नबीन चंद्र दास समेत अनेक लोग उपस्थित थे.












