• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm celebrates homeopathy day – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वर्ल्ड होम्योपैथी डे के मौके पर होम्योपैथी को लेकर दिया जोर, आयुष प्रक्षेत्र की मजबूती के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट, बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में जहां आज से कुछ महीनों पहले आयुष चिकित्सकों की संख्या एक सौ से कम थी. वही आज आयुष चिकित्सकों की संख्या राज्य में एक हजार से ज्यादा है। पहले आयुष प्रक्षेत्र के लिए बजट मात्र 20 से 30 करोड़ रुपये हुआ करता था, वहीं हमारी सरकार ने आयुष प्रक्षेत्र को और मजबूती प्रदान करने के लिए अब 300 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है. मेरा प्रयास रहता है कि जिन कार्यों से आम जनता को फायदा पहुंचे वे कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएं। वर्तमान समय में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बहुत तेजी, ईमानदारी और मजबूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना ये सभी ऐसी सेक्टर हैं जहां पर काम सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए. विकासात्मक कार्यों का लाभ अधिक से अधिक राज्य की जनता को मिले यह सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य रहा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयुष निदेशालय द्वारा वर्ल्ड होम्योपैथी डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहीं.(नीचे भी पढ़े)


बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों की हुई नियुक्ति
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में होम्योपैथ व्यवस्था काफी कारगर और महत्वपूर्ण है. प्राचीन स्वास्थ्य व्यवस्था पद्धति को और मजबूती प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की गई है. चिकित्सकों को राज्य सरकार का अभिन्न अंग बनाया गया है. राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे सुदृढ़ की जा सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं. स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने में हमारे आयुष चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आयुष आंगनवाड़ी होम्योपैथिक किट वितरण की शुरुआत आज हो रही है. होम्योपैथिक किट की डिलीवरी किस प्रकार अधिक से अधिक की जा सके इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पीडीएस होल्डर एवं पेंशनधारियों तक भी आयुष दवाइयों की पहुंच बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाए. राज्य में एनीमिया बीमारी को लेकर हमारी सरकार चिंतित है. हम सभी लोगों को मिलकर एनीमिया मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में महिलाओं तथा बच्चों के शरीर में खून की कमी की शिकायतें अधिक मिल रही हैं. इस साधारण सी बीमारी से ग्रसित होने का क्या कारण है यह तो मैं नहीं कह सकता परंतु इस पर सुधार कैसे हो यह चिंतन और मंथन जरूर करनी चाहिए। हम और आप अगर ठान ले तो यह समस्या भी दूर की जा सकती है..(नीचे भी पढ़े)
भौतिकवादी युग में आगे देखने के साथ-साथ पीछे भी देखने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में सिर्फ आगे की नहीं देखनी चाहिए बल्कि प्राचीन व्यवस्थाओं को भी देखने की कोशिश करनी चाहिए. यह बात सही है कि पहले और अब में कई व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुए हैं. अब यह समझ पाना काफी कठिन है कि पहले का वक्त अच्छा था या आज का वक्त अच्छा है? मुख्यमंत्री ने कहा कि आप होम्योपैथ के महानुभव आज सभागार में उपस्थित हैं. आप सभी को पता है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की क्या स्थिति है, इस विषय में बहुत ज्यादा मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप और हम सभी लोग मिलकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पहली बार वर्ल्ड होम्योपैथिक डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुझे सम्मिलित होने का मौका मिला है. ऐसे तो कई बार मैंने होम्योपैथ की दवाइयां उपयोग की हैं परंतु होम्योपैथ व्यवस्था के अंदर की चीजों को जानने का मौका इस तरह के मंच में पहली बार मिला है..(नीचे भी पढ़े)
झारखंड एडवांस प्लानिंग का स्टेट बन गया है
इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड बनाने का प्रयास निरंतर जारी है. राज्य से एनीमिया जैसी बीमारी के संकट को दूर करने का काम प्रतिबद्धता के साथ जारी है. अब झारखंड एडवांस प्लानिंग का स्टेट बन गया है. हमारी सरकार एडवांस प्लानिंग के साथ कार्य कर रही है. आने वाले दिनों में हम सब लोग मिलकर इस राज्य को उन्नत स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएंगे..(नीचे भी पढ़े)
आयुष प्रक्षेत्र के डॉक्टर्स हुए सम्मानित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आयुष आंगनवाड़ी होम्योपैथिक किट का उद्घाटन एवं फर्स्टपैथी होम्योपैथी मैगजीन, फर्स्टपैथी होम्योपैथी सीएमई पोस्टर तथा सी केयर होम्योपैथिक पुस्तक का लोकार्पण किया. मौके पर मुख्यमंत्री के कर कमलों से आयुष प्रक्षेत्र के डॉ रामजी सिंह, डॉ फजलुस समी, डॉ एम कुमार, डॉ रामजी यादव, डॉ सोमनाथ देव एवं डॉ राजीव रंजन सिंहा सम्मानित हुए. इस अवसर पर विकास आयुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, निदेशक आयुष डॉ फजलुस समी, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम जी सिंह, होम्योपैथ प्रक्षेत्र के डॉ वीरेंद्र नाथ मौर्य, डॉ रजत द्विवेदी, डॉ आरपी सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur cgpc tribute – सीजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचकर सीएम से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धां‍जलि
खबर

jamshedpur cgpc tribute – सीजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचकर सीएम से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धां‍जलि

October 10, 2026
Deoghar aiims convocation- देवघर एम्स का दीक्षांत समारोह आयोजित, उपराष्ट्रपति ने बांटी मेडिकल डिग्रियां
खबर

Deoghar aiims convocation- देवघर एम्स का दीक्षांत समारोह आयोजित, उपराष्ट्रपति ने बांटी मेडिकल डिग्रियां

October 10, 2026
CJP Protest सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली छावनी में तब्दील, 40 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती, दीपके, रांका व ध्रुव राठी समेत 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
खबर

CJP Protest सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली छावनी में तब्दील, 40 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती, दीपके, रांका व ध्रुव राठी समेत 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

October 10, 2026
Next Post

Jamshedpur incident- बागबेड़ा के हरहरगुट्टू राजा तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची डूबी, गोताखोरों ने निकाला शव

jharkhand cabinet meeting - झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी, दो हजार पदों पर बहाली का रास्ता साफ, जमशेदपुर में नये इंटर स्टेट बस स्टैंड को भी मंजूरी, जानें कौन कौन से प्रस्ताव को मिली मंजूरी, देखिये सूची

tatanagar rpf action - टाटानगर आरपीएफ की कार्रवाई, टाटानगर स्टेशन से ब्यायफ्रेंड से मिलने जा रही नाबालिग धरायी, एक मोबाइल भी बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News