जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़की को आरपीएफ ने बरामद किया. उक्त लड़की अपने ब्यायफ्रेंड से मिलने के लिए जा रही थी कि रास्ते में ही उसको आरपीएफ ने पकड़ लिया. लड़की पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर का रहने वाली थी. उसको चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
टाटानगर आरपीएफ ने मोबाइल को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से बरामद किया. इन सारे उक्त मोबाइल को आरपीएफ ने जब्त किया, जिसके बाद उक्त मोबाइल की दावेदार सामने आयी. इसके बाद महिला पुनम कुमारी को फोन लौटा दिया गया. फोन मिलने से वह राहत की सांस ली.



