जमशेदपुर: बागबेड़ा के हरहरगुट्टू राजा तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची धनमुनि मल्लिक डूब गई. बच्ची के डूबने की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग तालाब पहुंचे. गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोरों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला. देखा गया तो बच्ची की सांस नहीं चल रही थी. लेकिन मृत्यु की पुष्टि के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बताते हैं कि बच्ची राजा तालाब के पास ही स्थित सोमाय झोपड़ी के नीचे टोला बस्ती में रहती थी. (नीचे भी पढे)
सोमवार की शाम 5:00 बजे वह नहाने गई थी. बच्ची की डूबने की सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों से पूछताछ की. बच्ची की मां सारिका मल्लिक और पिता पिंकू मल्लिक दोनों देहाती मजदूर हैं. पिंकू मल्लिक ने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटा है. धनमुनि मल्लिक दूसरे नंबर की बेटी थी. बेटी की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.



