अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर बोकारो विकास फोरम द्वारा एक दिवसीय मौन सांकेतिक धरना दिया गया. इस धरने में फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि उनकी चार सूत्री मांग है, आज देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रपति उनके ही पार्टी के चुने हुए गवर्नर सत्यपाल मल्लिक ने इन तीनों के ऊपर देश एवं सेना की सुरक्षा पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है जिसके कारण भारत देश की बदनामी पूरे विश्व में हो रही है. पूर्व गवर्नर सत्यपाल मल्लिक ने कहा कि पुलवामा हमला भारत सरकार की सोची समझी साजिश है, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई. (नीचे भी पढ़ें)
भारत मां के 40 जवान शहीद हो गए. यह केन्द्र सरकार की लापरवाही है. इस घटना की नाकामियों को छुपाते हुए केन्द्र सरकार जवानों के श्रद्धांजलि कार्यकर्मो को इवेन्ट बना दिया. क्यों मौन है प्रधान एव गृहमंत्री सतपाल मालीक के बातो पर पूछता है भारत, पुलवामा हमला में हुए भारत मां का 40 शहीद जवानों के परिवारों को कब तक मिलेगी इंसाफ, क्यों मौन है प्रधान सेवक गौतम अदानी नीरव मोदी ललित मोदी के सवालो पर, 56 इंच का सीना वाले प्रधान सेवक क्यों झुक गए, सत्यपाल मल्लिक के बातो पर पूछता है भारत.



