जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर जमशेदपुर के बारीडीह चौक पर कांग्रेस नेता गुरूपद गोराई के अध्यक्षता में भाजपा सरकार के महंगाई नीति के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन की गई. मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आम जनता को संबोधित करते सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए अपने 5 वीर शहीद जवानों को श्रद्धान्जली अर्पित करते हुए कहा कि एक बार फिर हमारे जवानों के कान्वाई पर हमला किया गया. फिर से एक बार सरकार का सूचना तंत्र फेल हुआ और इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा क्योंकि केन्द्र सरकार अपने सारे एजेन्सियों को अलग-अलग राज्यों में सरकार बनवाने और विपक्ष को परेशान करने के काम में लगा रखा है. इनके पास बाकी किसी काम का समय हीं नही है. आज आम जनता को भाजपा सरकार ने अपने जाल में इस तरह जकड़ लिया है कि नरेंद्र मोदी के राज में महंगाई पर महंगाई थोपा जा रहा है और जनता कराह रही है. जब जब जनता आवाज उठाने की कोशिश करती है, तो जनता को महंगाई के मार से कुचल दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
2014 में गैस सिलेंडर का कीमत 450 रूपये थी, आज 1142 रूपये सिलेंडर कर दिया गया है, यही तो महंगाई रूपी जनता पर अत्याचार है, अब हम मोबाइल फोन के बारे में आप जनता जनार्दन से चर्चा कर रहे है कि 2014 में कांग्रेस के राज में 199 रूपये में रिचार्ज होता था, अब रिचार्ज को हाथी की तरह भारी भरकम बनाकर 799 रूपये कर दिया गया है. हम जनता से मोदी सरकार कितना बड़ा धोखा किया है, कही ऑख में धुल झोंक कर अपने देश के जनता को ठगा जाता है क्या, अब जनता जागे हम कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई के खिलाफ नुक्कड पर पहुँच कर आप के दुख दर्द को सुनेंगे. आज बड़े बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दो दिन, चार दिन तक राष्ट्रहित से हट कर गैर जरूरी डिबेट टीवी पर प्रायोजित रूप से दिखा कर हमें गुमराह कर रही है. जब जब कांग्रेस पार्टी बेतहासा महंगाई की बात करती है, या बढ़ती बेरोजगारी की बात उठाती है, तो डिबेट बंद कर देती है. (नीचे भी पढ़ें)
अब जनता तय करे की देश में चौथा स्तंभ रहेगा या इसी तरह मोदी जी के दबाव से कुचला जाएगा. आम जनता के समक्ष एक विषय ये रखना चाहता हूँ कि जब पेट्रोल का 21 मई 2022 से दाम स्थिर है, उस वक्त 107 डालर प्रति बैरल थी, जब आज पेट्रोल का कीमत 38:97 रूपये है, और हमें 100 रू में क्यों बेचा जा रहा है तो लाखों करोड रूपये कहां जा रही, जनता से बेतहाशा लूटी गई रकम कहां है. जब जेपीसी गठन करने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में कहें, तो सदस्यता ही रद्द करवा दिया कि कही भाजपा का काली करतूत जनता को पता नही चल जाए। अब कांग्रेस पार्टी आम जनता तक पहुंचेगी और नुक्कड सभा के माध्यम से देश की बात और जनता पर हो रहे अत्याचार की बात पर जागरूक करेगी. नुक्कड सभा में सर्वश्री रामदरस चौधरी, सामंता कुमार प्रदेश सचिव, सुखदेव सिंह मल्ली, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सरदार गुरदीप सिंह, अमर कुमार मिश्र, अशोक सिंह क्रांति, हरिहर प्रसाद, सरदार सुरेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, संजय घोष, शैलेन्द्र सिंह, अरूण त्रिपाठी, संतोष पाल, सन्नी सिंह, रानी राव, नलिनी सिन्हा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.




