जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के ब्यांगबिल निवासी सुबोध लोहार का ड्राइवर उसकी गाड़ी टाटा योद्धा का सामान बेचकर फरार हो गया है. गाड़ी का सामान 1.80 लाख में उसने बेच दिया है. सुबोध लोहार अपने ड्राइवर को फोन कर रहा था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया. सुबोध लोहार ने पोटका थाने में मामला दर्ज कराया है. सुबोध लोहार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को अपने चालक पल्लव मंडल को गाड़ी देकर बनवाने के लिए भेजा था और 10 हजार भी दिए थे. (नीचे भी पढे)
22 अप्रैल को जाकर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी. गाड़ी की बैट्री और स्टेपनी भी नहीं है. गैरेज वाले ने बताया कि जो गाड़ी लेकर आया था उसी ने इसका सामान बेच दिया है. उसने गैरेज में खुद को गाड़ी मालिक भी बताया था. सुबोध ड्राइवर को ढूंढने के लिए सुंदरनगर के घसियाडीह गए तो घर में जवाब मिला कि वह यहां नहीं आया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



