जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा की टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रत्येक रविवार को जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण करने का निर्णय लिया है. यह कार्यक्रम सप्ताह के अंतर्गत आये सदस्यों या उनके परिवार जन के जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को शाखा के सदस्य दीपक रामुका के विवाह की वर्षगांठ, शाखा सचिव अश्विनी अग्रवाल की पत्नी भावना अग्रवाल एवं सदस्य दिलीप अग्रवाल की पत्नी काजल अग्रवाल के जन्मदिन पर के अवसर पर 21 पौधे लगाये गये. ये पौधे मनोकामना मंदिर, एवं जुगसलाई दुखू मार्केट के पीछे लगाये गये. इस प्रकार तीन चरणों में शाखा की ओर से अब तक 44 पौधे लगाये जा चुके हैं.(नीचे भी पढ़ें)
शाखा अध्यक्ष दिनकृत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित उक्त पौधा रोपण कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, विकास शर्मा, पर्यावरण संयोजक नीरज शर्मा, आशीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (गढ़वाल), गोविंद भारद्वाज, दीपक रामुका, दिलीप अग्रवाल, काजल अग्रवाल, मनोज पटवारी, गोविंद साबू आदि ने अहम भूमिका निभाई.




