घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के तामुकपाल में रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार केंदोपोशी निवासी सिंगु मांडी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. वही उनकी पत्नी छीता मांडी (44) की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने पति के साथ बाइक से राजमिस्त्री का काम करने जा रही थी. इस दौरान सड़क हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया.(नीचे भी पढे)
साथ ही पत्नी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से महिला और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया. दोनों पति पत्नी अपने बाइक से तामुकपाल मजदुरी करने जा रहे थे.(नीचे भी पढे)
तामुकपाल पेट्रोल पंप पर से तेल लेकर जैसे ही एनएच पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए. इस दुर्घटना में पत्नी छीता की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. सिंगु मांडी का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है.




