जमशेदपुर: 23 अप्रैल, रविवार को मानव कल्याण पुराण फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोनारी राममंदिर पार्क में ” दोस्त ” नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें आस पास के लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अतिथियों ने संयुक्त रुप से किया. इस दौरान भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह और सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार को अंगवस्त्र प्रदान किया गया. संस्था के अध्यक्ष पुरान वर्मा ने बताया की यह संस्था वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए कार्य करेगी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या योजनाओं के लाभ लेने में मदद करेगी. समय-समय पर नेत्र जांच एवं उसके ऑपरेशन में भी यह संस्था मदद करेगी. कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज में एक खजाने के रूप में हैं जो कि अपने तजुर्बे से हमें समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहते हैं. संस्था के लोगों को जब भी किसी भी प्रकार की जरूरत होगी तो हर समय मैं साथ खड़ा रहूंगा.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विरेंद्र प्रताप सिंह, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, सुधीर लाल, रामेश्वर प्रसाद,गुहा राम, बहुर सिंह, विजय कुमार , जयप्रकाश प्रसाद, चंद्रशेखर, रमेश प्रसाद, डाक्टर दिपक घोष, कृष्णा यादव, निरज प्रसाद, केशव कुमार दा, निर्मल दास शामिल थे.



