जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन की ओर से संस्था के प्रयाग कक्ष में मासिक काव्य कलश का आयोजन किया गया. इसके साथ ही 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह एवं साहित्यकार द्वय माखनलाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांकृत्यायन की जयंती भी मनाई गयी. (नीचे भी पढ़ें)
संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी एवं संचालन समिति के कार्यकारी सदस्य ब्रजेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया जबकि समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में सुस्मिता मिश्रा की सरस्वती वंदना के बाद विनय कुमार श्रीवास्तव “फूलन जी” ने बाबू कुंवर सिंह जी पर काव्यात्मक परिचय प्रस्तुत किया. इसके बाद वसंत जमशेदपुरी ने माखनलाल चतुर्वेदी एवं अजय प्रजापति ने राहुल सांकृत्यायन का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अगले सत्र में उपस्थित शहर के कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया, जिनमें कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ , उमा कुमारी, सुनील सैलानी, राजेश चरण, ममता कर्ण, शिप्रा सैनी ‘मौर्या’, शिवनन्दन सिंह, लक्ष्मी सिंह, संतोष चौबे, सुदीप्ता जेठी राउत, हरिहर राय चौहान, डॉ मीना मुखर्जी, डॉ उदय प्रताप हयात, क्षमाश्री दुबे, बलविन्दर सिंह, विन्ध्यवासिनी तिवारी, शकुन्तला शर्मा, शीतल प्रसाद दुबे, अनिता निधि, दिव्येन्दु त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, नीलिमा पाण्डेय, वसंत जमशेदपुरी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कन्हैया लाल अग्रवाल, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, विमल किशोर विमल, सुस्मिता मिश्रा, यमुना तिवारी ‘व्यथित’ तथा ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र प्रमुख रहे.



