अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत जय जवान पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक में सीधी टक्कर के बाद मामला तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बाइक सवार घटनास्थल पर ही गिर पड़ा व बाइक सवार को हल्की चोट आने की बात सामने आई है. बाइक सवार ने बताया की जब वह गिरने बाद खड़ा हुआ और कार सवार को बोला तो कार सवार ने अपनी गाड़ी संख्या जेएच09एएम5443 से तलवार निकालकर बाइक सवार पर हमला कर दिया. परंतु जो वीडियो सामने आ रहा है उसमें तलवार दिख रहा है और कार और बाइक वाले के बीच बहस जरूर हो रही है, परंतु तलवार से मारने का कोई वीडियो नही दिख रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वही इस वीडियो में दिख रहा है कि किसी ने कार वाले युवक को किसी के द्वारा मारा जाना साफ दिख रहा है. घटना के बाद सेक्टर 4 थाने में बाइक सवार के द्वारा कार से टक्कर मारने के बात तलवार से हमला करने की बात कही है. बाइक सवार रणधीर कुमार मिश्रा ने सेक्टर 4 थाने में कार वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. साथ ही आवेदन लिखा है की तलवार से हमला कर सोने की चैन भी छीन लिया गया है. वही यह भी लिखा है की पब्लिक के द्वारा उसकी जान बचाई गई है नही तो उसकी जान भी जा सकती है. वही सेक्टर 4 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.




