शार्प भारत डेस्क : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार के दिन लगने वाला है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है, जिसे हम बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानते है. चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजे तक लगा रहेगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास रात 10 बजकर 53 मिनट पर होगा. इस चंद्र ग्रहण को उपच्छाया चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
कब लगता है चंद्र ग्रहण- चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, धरती और चांद एक सीधे में आ जाता है. इससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है जिसे किसी किसी चीज यानी नंगी आंखों से तब देख सकते है जब 70 फीसदी तक चंद्रमा पृथ्वी से ढक गया हो. (नीचे भी पढ़ें)
भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण- चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा परंतु यह भारत में नहीं दिखेगा. वहीं यह ग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से दिखेगा. ज्योतिषो की माने तो भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा.
गैरतलब है कि इससे पूर्व साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. इसका प्रभाव भारत में नहीं था. वहीं अब साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है, जिसका असर भारत में नहीं होगा.











