जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सोमवार को 10 हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दुर्गा वाहिनी की जिला अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेताओं के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर एसएसपी प्रभात कुमार को ज्ञापन सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में उक्त महिलाओं ने रिहा किये जाने की मांग की गयी है. महिलाओं ने उन्हें बताया कि वे लोग निर्दोष हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है. परिवार के बड़े लोगों के जेल चले जाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है. इसलिए सभी को जल्दी रिहा किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है और निर्दोष पाये जाने पर उन्हें राहत दी जाएगी. गौरतलब है कि 8 एवं 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्री नगर में हनुमान मंदिर के सामने एक तार में मुर्गे की पचौनी बांध दिये जाने को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत हो गयी थी.



